Monday, 6 June 2016

यो झरना को भित्र सदै बत्ति बलि रहन्छ |

न्यूयॉर्क के चेस्टनट रिज काउंटी पार्क में एक झरना है, जिसे एटरनल फ्लेम फॉल कहा जाता है। इस झरने की खासियत यह है कि यहां सालभर पानी बहता रहता है और उसके नीचे एक लौ लगातार जलती रहती है।

स्थनीय लोग इसे दैवीय चमत्कार मानते हैं। लगातार जल रही इस लौ के बारे में वैज्ञानिकों ने समय-समय पर शोध किए हैं। ताजा शोध इंडियाना यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों द्वारा किया गया, जिसे सबसे ज्यादा सटीक माना जाता है।

इस शोध के दौरान वैज्ञानिकों को पता चला कि जिस पहाड़ी से होकर यह झरना बहता है, वहां पर चट्टानों के नीचे से मीथेन गैस निकलती है। ऐसा माना जाता है कि 20वीं शताब्दी की शुरुआत में ही किसी ने यहां आग लगाई होगी, जो अब तक लगातार जल रही है।

भारत में भी हिमाचल के कांगड़ा में स्थित माता के एक प्रमुख शक्ति पीठ ज्वाला देवी के मंदिर में प्राकृतिक ज्वाला प्राचीन काल से लगातार जल रही है। इसे लेकर भी वैज्ञानिक इसी सिद्धांत पर एकमत हैं।

No comments:

Post a Comment